रणवीर ने दीपिका को कहा ‘बेबी गर्ल’, एक्टर का इस बच्चे ने लूटा दिल, ये रिश्ता... में होगी हर्षद की एंट्री!
By: RajeshM Fri, 08 Oct 2021 8:02:32
एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर भी अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे अपने अपकमिंग शो ‘द बिग पिक्चर’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी इसके लिए एक्साइटेड हैं। रणवीर और दीपिका की कैमेस्ट्री कमाल की है। एक बार फिर फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के बीच प्यारी ट्यूनिंग देखने को मिली। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका उन्हें टीवी शो के लिए एनकरेज कर रही हैं। यह वीडियो उस तोहफे का है जो रणवीर को उनकी ‘बेबी गर्ल’ ने दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ने रणवीर को एक बेस्ट विशेज कार्ड दिया है जिसमें उन्होंने अपने हाथ से एक बेहद प्यारा नोट लिखा है। इस तोहफे के साथ दीपिका, रणवीर को शो के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर रणवीर ने दीपिका को बेबी गर्ल कहा है।
अपना टाइम आएगा...गाने पर थिरका बच्चा, रणवीर ने शेयर किया वीडियो
हमेशा
एनर्जी से भरपूर नजर आने वाले रणवीर सिंह इस बार एक छोटे से बच्चे के फैन
होते दिख रहे हैं। रणवीर मस्तमौला अंदाज, जबरदस्त ऊर्जा और अतरंगी फैशन
स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान करते हैं। ऐसी ही एनर्जी उनकी साल 2019 में
आई फिल्म गली बॉय के हिट सॉन्ग अपना टाइम आएगा... में नजर आई थी। इस गाने
को काफी पसंद किया गया था। आज भी इसका बज बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर एक
वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को गाने पर परफॉर्म करते देखा जा
सकता है। यह बच्चा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में बसे किसी कस्बे का
है। ब्लैक हाईनेक स्वेटर और पीले जूते पहने बच्चे ने ठीक रणवीर की स्टाइल
में जोश-खरोश के साथ रैप गाते हुए प्रस्तुति दी। रणवीर ने इस वीडियो को
शेयर करते हुए बच्चे की एनर्जी की तारीफ की और उसे छोटा भाई बताया। दीपिका
और दीया मिर्जा ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है ट्विस्ट
स्टार
प्लस पर 12 साल से चल रहा फैमिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है जबरदस्त
लोकप्रिय है। इससे जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। दर्शक
सभी किरदारों से काफी लगाव महसूस करते हैं। वर्ष 2009 में जब यह शो शुरू
हुआ था, तब हिना खान और करण मेहरा की लव स्टोरी ने एंटरटेन किया था। इसके
बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की एंट्री हुई। इसे भी बेशुमार प्यार मिला।
कहा जा रहा है कि जल्द ही सीरियल में कुछ ट्विस्ट आने वाला है। ऑनस्क्रीन
जोड़ी शिवांगी (सीरत) और मोहसिन (कार्तिक) शो को अलविदा कह देंगे। शो में
एक गैप देखने को मिलेगा। इसमें बेपनाह फेम एक्टर हर्षद चोपड़ा की एंट्री
होने वाली है। वे कार्तिक और नायरा के बेटे 'कायरव' का रोल निभाएंगे।
हालांकि मेकर्स या फिर हर्षद ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हर्षद
पिछली बार बेपनाह में जेनिफर के साथ दिखे थे।
ये भी पढ़े :
# दिल्ली : युवक ने लिया था दो हजार रुपये का कर्ज, नहीं दे पाया ब्याज तो गोली मारकर की गई हत्या
# Nobel Prize 2021 : अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए दिए गए शांति के नोबेल पुरस्कार